हरियाणा में मतगणना के बीच अनिल विज ने गाया 'फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया' गाना

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान आज (मंगलवार) अंबाला कैंट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल विज मीडिया के सामने 'मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया' गाना गाते नज़र आए। गौरतलब है, रुझानों में अनिल विज फिलहाल आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा, "हरियाणा की जनता कांग्रेस को सबक सिखा रही है।"

Load More