हरियाणा में यौन शोषण के आरोपों में घिरे SP हटाए गए, 36 IPS व HPS अधिकारियों का हुआ तबादला
हरियाणा सरकार ने दिवाली से पहले 36 आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे जींद के एसपी सुमित कुमार भी शामिल हैं। 7 महिला पुलिसकर्मियों द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद महिला आयोग ने डीजीपी से एसपी को पद से हटाने की सिफारिश की थी।