हरियाणा में युवकों ने अन्य युवक से पूछा नाम और कुल्हाड़ी से किया हमला, लगे 17 टांके

करनाल (हरियाणा) घरौंडा में एक पेट्रोल पंप पर पांच-छह युवकों ने एक अन्य युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसके बाद उसके हाथ पर गंभीर चोट आई और 17-टांके लगे। पीड़ित के मुताबिक, पांच-छह युवकों ने उसको रोक कर नाम पूछा और नाम बताने के बाद हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More