हरियाणा में यमुना नहर में गिरी कार, पत्नी का शव मिला व पति की तलाश जारी
करनाल (हरियाणा) में कैथल पुल के पास एक कार यमुना नहर में गिर गई। कार में सवार अमित मिगलानी और पत्नी निशा थे। गोताखोरों ने कार और महिला का शव निकाल लिया, जबकि पति की तलाश जारी है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों 9:30 बजे आखिरी बार देखे गए थे।