हरियाणा में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी में दबने से 2 महिला मज़दूरों की हुई मौत

हरियाणा में शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई जिसमें 4 मज़दूर दब गए। हादसे में 2 महिला मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 2 मज़दूर घायल हैं। घायल मज़दूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

Load More