हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए JJP व आज़ाद समाज पार्टी ने किया गठबंधन

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आज़ाद समाज पार्टी (एएसपी) ने गठबंधन किया है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से जेजेपी 70 और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, "हमारा उद्देश्य किसानों को ताकत देना और उसके न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को सुरक्षित रखना है।"

Load More