हरियाणा में वाहन का पीछा करने पर पशु तस्करों ने गोरक्षक को मारी गोली

नूंह (हरियाणा) में शनिवार को वाहन का पीछा करने पर पशु तस्करों ने एक गोरक्षक को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी नरेंद्र बिजार्निया ने बताया कि घायल गोरक्षक का गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोरक्षकों ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

Load More