हरियाणा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 7 युवकों से ठगे गए ₹56 लाख
जींद (हरियाणा) में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 7 युवकों से ₹56 लाख ठगे जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने उसके 2 बेटों, 2 पड़ोसी लड़कों और उसके 3 अन्य जानकारों को नौकरी दिलवाने की बात की और प्रत्येक से ₹8 लाख ऐंठ लिए। बकौल पुलिस, आरोपी ने अभ्यर्थियों को फर्ज़ी नियुक्ति पत्र दिए।