हरियाणा में है 'भारत का सबसे बड़ा' विंटेज कारों का म्यूज़ियम
हरियाणा के ताऊरू में 'भारत का सबसे बड़ा' विंटेज कारों का म्यूज़ियम बना है जिसका नाम 'हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूज़ियम' है। यह म्यूज़ियम मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है और यह सोमवार को बंद रहता है। म्यूज़ियम की स्थापना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से वित्तीय सहायता प्राप्त कर की गई है।