हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज पर दिल्ली को पानी छोड़ने वाले गेट बंद किए गए: आतिशी
दिल्ली में जलसंकट के बीच अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी ने कहा है, "हरियाणा के हथिनी कुंड में पानी भरा हुआ है लेकिन जिन दरवाज़ों से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा जाता है उन दरवाज़ों को बंद कर दिया गया है।" उन्होंने कहा, "हरियाणा सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन है कि हथिनी कुंड बैराज के दरवाज़े खोल दें।"