हरियाणा में हमारी सरकार बनने पर अमन सहरावत के नाम पर बनाएंगे स्टेडियम: कांग्रेस MP हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को कहा है, "ओलंपिक्स-2024 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाले पहलवान अमन सहरावत के नाम पर बड़े स्तर पर स्टेडियम बनवाएंगे और इसकी घोषणा अपने चुनावी घोषणा पत्र में करेंगे।" उन्होंने कहा, "कम उम्र में मेडल जीतकर अमन ने जो उदाहरण पेश किया वह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।"