हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की तीसरी सूची
'आप' ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी छोड़कर 'आप' में शामिल हुए सतीश यादव व सुनील राव क्रमश: रेवाड़ी और अटेली से टिकट दिया है। वहीं, 'आप' ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ गढ़ी सांपला किलोई से प्रवीण घुसकानी को उम्मीदवार बनाया है।