हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए JJP व आज़ाद समाज पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की सूची की जारी

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम (एएसपी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें से 15 सीटों पर जेजेपी और 4 सीटों पर एएसपी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को उचाना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

Load More