हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा शामिल हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट और दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी शामिल है।