हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम शामिल है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बबीता फोगाट और हेमा मालिनी को भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया गया है।