हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा अगले आदेश तक के लिए की गई स्थगित
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 7 व 8 दिसंबर को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद रिक्त होने के चलते यह परीक्षा स्थगित की गई है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है।