हरियाणा से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने बेटी व पूर्व सांसद श्रुति संग छोड़ी पार्टी
बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच तोशाम (हरियाणा) से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने अपनी बेटी व भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी संग कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफे भेजे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, लोकसभा चुनाव-2024 में पार्टी द्वारा बेटी का टिकट काटे जाने से किरण नाराज़ थीं।