हरियाणा सीएम के आवास व सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास और सचिवालय को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बकौल रिपोर्ट्स, ईमेल से धमकी मिलने के बाद सचिवालय को तुरंत खाली कराकर सीआईएसएफ और पुलिस ने बम स्क्वॉड बुलाकर दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस व सीआईएसएफ हाई अलर्ट पर है और वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Load More