हरियाणा सीएम सैनी, विनेश फोगाट व मनु भाकर ने हरियाणा चुनाव में डाला वोट
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, रेसलर व कांग्रेस नेता विनेश फोगाट समेत अन्य नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान किया। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने पहली बार वोट डाला और युवाओं से मतदान करने की अपील की। वहीं, जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश ने मतदान को बड़ा उत्सव बताया है।