हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को हराकर पहली बार जीता प्रो कबड्डी लीग का खिताब
हरियाणा स्टीलर्स ने रविवार को पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फाइनल में पटना पाइरेट्स को हराकर प्रो कबड्डी लीग सीज़न-11 जीत लिया। हरियाणा स्टीलर्स ने 32-23 के स्कोर के साथ फाइनल मुकाबला जीता। हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता है। ट्रॉफी के साथ हरियाणा स्टीलर्स को ₹3 करोड़ की पुरस्कार राशि मिलेगी।