हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों ने किया हमला, CISF के 4 जवानों समेत 6 कर्मचारी घायल
चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय के गेट पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें सीआईएसएफ के 4 जवानों समेत 6 कर्मचारी घायल हो गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मधुमक्खियों के डंक गहरे लगे हैं जिनको निकाला जा रहा है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें कर्मचारी कपड़ा ओढ़ कर खुद को बचाते दिख रहे हैं।