हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में शंभू बॉर्डर खोलने के दिए निर्देश
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) खोलने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने
सरकार से कहा, "एक हफ्ते में रास्ता क्लियर करें व वहां से बैरिकेड हटाएं।" गौरतलब है, 13 फरवरी से किसान शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। एक वकील की जनहित याचिका पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।