हरियाणा सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, गृह सचिव बने अनुराग रस्तोगी
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया और 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। रस्तोगी को गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर तैनात किया गया है। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गृह सचिव का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे थे।