हरियाणा सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची की जारी; डीएम से मांगी रिपोर्ट
हरियाणा सरकार ने ज़मीन की पैमाईश व नक्शा आदि बनवाने के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले 370 पटवारियों की सूची जारी की है। इसके तहत कैथल में 46, सोनीपत में 41, महेंद्रगढ़ में 36 और गुरुग्राम में 26 पटवारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। विभाग ने सभी ज़िलों के ज़िलाधिकारियों से 15-दिन में कार्रवाई करके मामले पर रिपोर्ट मांगी है।