हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, कॉलेज के कार्यक्रम में गालियां देने का आरोप
देहरादून (उत्तराखंड) में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान सिंगर ने मंच से गालियां दी थीं। पुलिस के अनुसार, इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं और बच्चे शामिल हुए थे और लोगों में नाराज़गी है।