हर राज्य के लिए एक जैसा फॉर्मूला नहीं हो सकता: 'INDIA' में सीट शेयरिंग को लेकर शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'INDIA' में सीट शेयरिंग को लेकर कहा है कि हर राज्य में एक जैसा फॉर्मूला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, "सीट शेयरिंग पर चर्चा की जा रही है। मुझे लगता है कि हम सभी केंद्र सरकार को बदलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और यही अंतिम उद्देश्य है।"