हर रोज़ पत्नी को कॉल कर रोता था, 1 महीने तक रोया था: मोहाली वनडे पर इशांत
क्रिकेटर इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 के मोहाली वनडे को अपने करियर का सबसे खराब वक्त बताया है। उन्होंने कहा, "सबसे बुरा यह लगा था कि उस हार का कारण...मैं था।" उन्होंने कहा, "मैं उस समय अपनी पत्नी को डेट कर रहा था...मैंने उनसे बात की और...एक महीने तक रोता रहा। मैं उन्हें रोज़ कॉल कर रोता था।"