हर शेयर पर ₹86 का डिविडेंड देगी TVS होल्डिंग्स, अगले महीने है रिकॉर्ड डेट
टीवीएस ग्रुप की प्रमुख कंपनी TVS होल्डिंग्स ने अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इंटरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। कंपनी ₹5 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹86 का डिविडेंड देगी और इसके लिए 2 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट घोषित किया गया है। रिकॉर्ड डेट के करीब 30 दिनों के भीतर डिविडेंड राशि भेजी जाएगी।