हर शेयर पर मिलेगा 1200% का डिविडेंड, TVS मोटर ने किया एलान
देश की दिग्गज ऑटो कंपनी TVS मोटर ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इंटरिम डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए बताया कि वह 1200% का डिविडेंड देने जा रही है यानी कि ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को ₹12 मिलेंगे। कंपनी ने इसके लिए 31 मार्च को रिकॉर्ड डेट घोषित किया।