हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' के बाद माता-पिता ने दान किया उनका कॉर्निया और हार्ट वॉल्व
भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले शख्स हरीश राणा के परिवार ने उनकी मौत के बाद उनका कॉर्निया और हार्ट वॉल्व दान किए हैं। 13 साल से अधिक समय तक कोमा में रहने वाले हरीश का मंगलवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें 14 मार्च को इच्छामृत्यु प्रक्रिया के लिए भर्ती कराया गया था।