हर शनिवार को छत्तीसगढ़ में बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे बच्चे; उस दिन वहां होगा खेलकूद व योग
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्कूलों को हर शनिवार को 'बैगलेस डे' करने का फैसला किया है। शनिवार को बच्चे बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे जहां योग, व्यायाम, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आदि कराई जाएंगी। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्कूली शिक्षा को रोचक व व्यावहारिक बनाने और आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया।