हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं, हम नॉर्मल कपल हैं: राजीव सेन से तलाक की खबरों पर चारू असोपा
अभिनेत्री चारू असोपा ने पति व सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ तलाक की खबरों पर बॉलीवुड लाइफ से कहा है कि हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं और वे एक नॉर्मल कपल हैं। उन्होंने इन खबरों को चिंताजनक बताते हुए कहा, "यह सोचकर बुरा लगता है कि अगर ज़ियाना (बेटी) कभी इन्हें पढ़ेगी तो उसे कैसा लगेगा।"