हर्षा भोगले ने हैदराबादी ज़ुबान में की सिराज की तारीफ, क्रिकेटर ने दिया जवाब
स्पोर्ट्स कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पेसर मोहम्मद सिराज की हैदराबादी ज़ुबान में तारीफ की है। उन्होंने कहा, "आपने सभी 5 मैच खेले लेकिन थके नहीं...आपकी टंकी में कितना पेट्रोल भरा है...क्या आपके पैरों में मोटर लगे हैं?" भोगले ने कहा, "हम आपको देखकर थक गए लेकिन आप भागकर भी नहीं थके।" इस पर सिराज ने भोगले को धन्यवाद दिया है।