हर्ष गुजराल और मधुर विरली को महाराष्ट्र साइबर सेल का समन, कॉमेडी में अश्लील बातों का है आरोप
महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक महिला की शिकायत पर स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल और मधुर विरली को समन जारी किया है। हर्ष और मधुर पर आरोप है कि उन्होंने अपने कॉमेडी शो के दौरान अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। दोनों को 19 अक्टूबर को पूछताछ के लिए साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा गया है।