हर्ष गोयनका ने भाई संजीव गोयनका को 'टॉक्सिक बॉस' बताने वाले X पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
अरबपति हर्ष गोयनका ने अपने भाई व आईपीएल टीम एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका को 'टॉक्सिक बॉस' बताने वाले एक X पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट पर सोचने वाला इमोजी कमेंट किया है। पोस्ट में केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच एक काल्पनिक बातचीत दिखाकर कहा गया, "कंपनी अच्छी है...वेतन अच्छा है...लेकिन बॉस बहुत टॉक्सिक है।"