हर्षित राणा की जगह KKR ने नवदीप सैनी को टीम में किया शामिल
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल-2026 के लिए चोटिल पेसर हर्षित राणा की जगह तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। हर्षित 4 फरवरी को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप-2026 के वॉर्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। गौरतलब है कि हर्षित को केकेआर ने ₹4 करोड़ में रिटेन किया था।