हर सेंकंड भारतीयों ने F&O में गंवाया ₹29,000, 10 ट्रेडर्स में से केवल एक को हुआ फायदा
SEBI की स्टडी के मुताबिक, FY26 में भारतीय ट्रेडर्स को इक्विटी डेरिवेटिव्स (F&O) में कुल ₹91,685 करोड़ का नुकसान हुआ यानी हर सेकंड ₹29,000 से ज़्यादा का घाटा। वहीं, 87.7% ट्रेडर्स को नुकसान हुआ यानी हर 10 में केवल 1 ट्रेडर ही मुनाफे में रहा। इस दौरान सक्रिय ट्रेडर्स की संख्या 20% और नए ट्रेडर्स की संख्या 40% घट गई।