हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है: लुधियाना में गैस लीक की घटना पर पंजाब के सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ज़हरीली गैस लीक होने के चलते ग्यासपुरा (लुधियाना) में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।" बकौल रिपोर्ट्स, रिसाव के 300 मीटर के दायरे में लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है।