हर सांस के साथ आपकी याद आती है: पिता की पहली पुण्यतिथि पर फोटो शेयर कर गौहर
अभिनेत्री गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर उनके व पति ज़ैद दरबार के साथ अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "हर सांस के साथ आपकी याद आती है...आपने मुझे अपने सपनों को जीना सिखाया, बिना डरे उनका पीछा करना सिखाया। मुझे वह बनने की आज़ादी दी जो मैं बनना चाहती थी।"