हर साल 17 सितंबर को मनाया जाएगा 'हैदराबाद मुक्ति दिवस', केंद्र सरकार ने लिया फैसला
केंद्र सरकार ने हर साल 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' मनाने का फैसला किया है। सरकार ने बताया, "15 अगस्त 1947 को भारत को आज़ादी मिलने के बाद भी हैदराबाद 13 महीने तक निज़ाम शासन के अधीन रहा था...'ऑपरेशन पोलो' नामक पुलिस कार्रवाई के बाद इस रीजन को 17 सितंबर 1948 को निज़ाम के शासन से आज़ादी मिली थी।"