हर साल दूसरी जाति में विवाह और प्रेम करने के कारण सैकड़ों हत्याएं होती हैं: सीजेआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा है कि देश में हर साल दूसरी जाति या परिवार के मर्ज़ी के खिलाफ प्रेम या विवाह करने के कारण सैकड़ों युवाओं की हत्या कर दी जाती है। यह कहते हुए उन्होंने यूपी में 1991 में हुई एक 15-वर्षीय बच्ची की हत्या से संबंधित लेख का हवाला भी दिया।