हर हफ्ते नई जांच के आदेश देते हैं एलजी: सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच के आदेश पर 'आप'
दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना द्वारा 'आप' नेता सत्येन्द्र जैन के खिलाफ ₹7 करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में जांच के आदेश दिए जाने पर 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है, "उप-राज्यपाल हर हफ्ते नई जांच के आदेश देते हैं।" उन्होंने कहा, "उप-राज्यपाल का इरादा सिर्फ यह दिखाना है कि दिल्ली सरकार भ्रष्ट है।"