हर हर महादेव: ज्ञानवापी में हिंदू मंदिर के साक्ष्य मिलने पर यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य
यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी केस में एएसआई की रिपोर्ट में हिंदू मंदिर के साक्ष्य मिलने की बात सामने आने पर अपने 'X' अकाउंट पर लिखा, "हर हर महादेव!" रिपोर्ट्स के अनुसार, एएसआई की 839 पन्नों की रिपोर्ट में स्वास्तिक के निशान, नाग देवता, कमल पुष्प और हिंदू देवी-देवताओं की टूटी-फूटी मूर्तियों का ज़िक्र किया गया है।