हरतालिका तीज की रात आसमान में दिखा 'चांद-शुक्र' का अद्भुत मिलन
हरतालिका तीज के दिन सूरज के डूबने के बाद भारत के कई हिस्सों में आसमान में अनोखी खगोलीय घटना दिखाई दी। सोमवार की रात चांद और शुक्र एक-दूसरे के बेहद करीब नज़र आए। आसमान में यह नज़ारा यूपी, ओडिशा, झारखंड और कई अन्य जगहों पर देखा गया। सोशल मीडिया पर इस खगोलीय घटना की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।