हरदीप पुरी की पत्नी लखपति से करोड़पति बनीं, ₹15 लाख से ₹10.66 करोड़ हुई संपत्ति
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी के पास ₹10.66-करोड़ की चल संपत्ति और $2,90,658 हैं। हलफनामे के अनुसार, पिछले 5-वर्षों में पुरी की पत्नी की सालाना आय ₹15.39-लाख से बढ़कर ₹1 करोड़ 69 लाख 77 हज़ार हो गई। पुरी के नाम ₹6.54-करोड़ की चल और ₹20-करोड़ की अचल संपत्ति है।