एमपी से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एमपी से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 2-निर्दलीय उम्मीदवारों के पर्चे खारिज होने के बाद पुरी अकेले उम्मीदवार रह गए थे। 5-नवंबर को नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह सीट एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी।