हरभजन ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, शेयर किया पंजाबी में शपथ लेने का वीडियो
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह पंजाबी में शपथ लेते दिख रहे हैं। उनके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी मीसा भारती, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल, पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल समेत 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी शपथ ली।