विकलांगों का मज़ाक उड़ाने के आरोप में हरभजन व युवराज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
डांस के एक वीडियो में कथित तौर पर विकलांगता का मज़ाक बनाने को लेकर नैशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर अरमान अली ने हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना और गुरकीरात मान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, "देश में 10 करोड़ से ज़्यादा विकलांग हैं...आप विकलांगता को...हल्के में ले रहे हैं।"