हरभजन से पूछा गया, 'आपकी बायोपिक में किस ऐक्टर को काम करना चाहिए'; उन्होंने दिया जवाब
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 'आपकी बायोपिक में किस ऐक्टर को काम करना चाहिए' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऐक्टर विक्की कौशल उनका किरदार निभाएंगे। हरभजन ने कहा, "बायोपिक बनेगी तो सही...लेकिन कब बनेगी यह पता नहीं है। एक-दो अच्छी कहानियां हैं जो मैं चाहता हूं कि दुनिया के सामने आए। मैं जल्द इसकी घोषणा करूंगा।"