हरभजन सिंह ने नजम सेठी को 'पाकिस्तान से हारने से डरता है भारत' वाले बयान को लेकर किया ट्रोल
हरभजन सिंह ने पूर्व पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी को उनके बयान को लेकर ट्रोल किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद कोलंबो में खेलना चाहता है क्योंकि उसे पाकिस्तान से हारने का डर है। हरभजन ने कहा, "पता नहीं नजम सेठी आजकल क्या फूंक रहे हैं? भारत कभी किसी से खेलने से नहीं डरता।"